जयपुर| मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान की गई घोषणाओं की पालना में वर्ष 2018-19 के लिए करीब एक हजार सार्वजनिक शौचालय एवं श्मशान-कब्रिस्तान के विकास कार्यों का शिलान्यास 21 से 26 मई के मध्य स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। निकाय स्तर पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों सांसद-विधायक-महापौर-सभापति-अध्यक्ष की उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम किए जाएंगे। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से सभी निकायों को निर्देशित किया है कि शिलान्यास के साथ ही शिलान्यास कार्यों की सूचना मय फोटोग्राफ निदेशालय को भिजवाई जाए। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।