पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समता आंदोलन समिति 59 रिजर्व सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी, 8 की सूची जारी

समता आंदोलन समिति 59 रिजर्व सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी, 8 की सूची जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | आरक्षण विरोधी माने जाने वाली समता आंदोलन समिति ने प्रदेश की 59 एससी - एसटी की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का निर्णय किया है। समिति ने एसटी-एससी के 8 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। समिति प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने कहा कि इन प्रत्याशियों से वादा लिया गया है कि वे एसटी-एससी में क्रिमीलेयर लागू कराएंगे, प्रमोशन में आरक्षण व्यवस्था समाप्त कराने व एसटी- एससी अत्याचार निराकरण अधिनियम के तहत बगैर जांच किए गिरफ्तारी पर रोक के आदेश जारी कराने जैसी दिशा में काम कराएंगे। इन्हीं शर्तों के आधार पर जनरल के माध्यम से समता इन प्रत्याशियों को वोट दिलाएगी।

खबरें और भी हैं...