पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बटलर न स्टोक्स, रॉयल्स को आज खेलना है आरसीबी से ‘नॉकआउट’ मैच

बटलर न स्टोक्स, रॉयल्स को आज खेलना है आरसीबी से ‘नॉकआउट’ मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिटनेस लेवल जांचने के लिए कैटापुल्ट जर्सी पहने संजू सैमसन से प्रैक्टिस के दौरान चर्चा करते जुबिन भरुचा

आरसीए के खिलाफ यह मुकाबला एक तरह से हमारे लिए क्वार्टर फाइनल है। कोहली को आउट करने के लिए विशेष योजना बनाएंगे। -जयदेव उनादकट

आईपीएल में खत्म हो टॉस, अवे मैच में गेस्ट टीम को मिले बैटिंग-फील्डिंग चुनने का अधिकार : जुबिन

जयपुर | एक तरफ आईसीसी टेस्ट मैचों में टॉस खत्म करने की योजना बना रही है। वहीं आईपीएल मैचों में भी टॉस का सिस्टम खत्म करने की मांग उठने लगी हैं। राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट प्रमुख जुबिन भरुचा ने यह बात कही है। उन्होंने कहा, हम टॉस हारते रहे और मैच हारते हैं। अवे मैचों में टॉस हार कर सिर्फ और सिर्फ एक ही मैच जीत सके हम। यानी सिर्फ 25 प्रतिशत।

उन्होंने कहा, ‘यह स्थिति बहुत खराब होती है। जब आपकी टीम अच्छा परफॉर्म कर रही हो और फिर भी सिर्फ टॉस की वजह से मैच हार जाएं तो दुख होता है। मुझे लगता है कि आईपीएल मै अवे मैचों में गेस्ट टीम को बैटिंग या फील्डिंग चुनने का अधिकार होना चाहिए। इस बात को हम बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग बॉडी में भी उठाएंगे। ऐसा सिर्फ हमारे साथ ही नहीं है अन्य टीमों के साथ भी कमोबेश यही स्थिति है।’

रॉयल्स का टॉस का गणित

होम मैच

1 टॉस जीता, मैच जीता (100%), 5 टॉस हारे, 3 जीते (60%)

अवे मैच

3 टॉस जीते, 1 मैच जीता (33%), 4 टॉस हारे, 1 जीता (25%)

बटलर को फिनिशर्स में रखा था

जुबिन ने कहा, रॉयल्स से जुड़ने से पहले बटलर आमतौर पर फिनिशर की भूमिका निभा रहे थे। तो हमने भी उन्हें उसी काम के लिए रखा। लेकिन बाद में स्थितियां बदलीं तो हम उन्हें ऊपर लाए।

कई मैच विनर हैं क्लिक नहीं हुए

जुबिन कहते हैं, मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से निराश नहीं हूं। हां, यह जरूर है कि एक टीम के रूप में हम परफॉर्म नहीं कर पाए। चाहे वह संजू हो, राहुल हो, स्टोक्स हो, डार्सी हो या फिर बटलर, सभी मैच विनर हैं, क्लिक नहीं कर पाए।

खबरें और भी हैं...