सिटी रिपोर्टर | रवींद्र मंच पर रविवार काे डाॅ.शंकर शेष के नाटक ‘चेहरे’ का मंचन किया जाएगा। इसका निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी राम सहाय पारीक करेंगे। नाटक ललित कला संगम की अाेर से अायाेजित की जा रही प्रेम-पुष्प नाट्य शृंखला के तहत मंच के मेन अाॅडिटाेरियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ये नाटक जयपुर थिएटर में पिछले तीस साल से खेला जा रहा है।
इस दाैरान इसके कलाकार बदलते रहे हैं लेकिन गेंदा सिंह की भूमिका तीन दशकाें से विजय मिश्रा दानिश ही निभाते अा रहे हैं। विजय इस बार भी इस भूमिका की तैयारी कर रहे हैं।