म्यूजिक बीट के साथ मॉडल्स ने मंच पर परफेक्ट फैशन ट्रेंड्स दिखाए। वहीं 16 यंग डिजाइनर्स के मैजिकल क्रिएशन को अपने स्टाइल स्टेटमेंट के साथ रैम्प पर दिखाया। मौका था शुक्रवार को होटल फोर्ट में आयोजित फैशन शो का। मणिपाल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइन के एनुअल ग्रेजुएशन फैशन शो में 16 यंग डिजाइनर्स के क्रिएटिव रंगों को मंच पर उतारा गया।
शो में चीफ गेस्ट विधायक दीया कुमारी थीं, वहीं गेस्ट ऑफ ओनर छवि राजावत और फैशन डिजाइन रोहित कामरा थे। शो में समर मॉकटेल वियर और पॉप फैशन हर पर्सनालिटी के अंदर की हिडन ब्यूटी को आउटफिट के जरिए दिखाया। शो को डायरेक्ट अभिमन्यु सिंह तोमर ने किया। डिजाइनर्स ने सिक्सटीथ एवेन्यु पूल थीम के साथ-साथ पेटल ड्रेप्स, कास्टिंग बैक, हैप्पी एवर आफ्टर, एडम एंड इव, द हिडन ब्यूटी जैसे थीम बेस्ड रेंज रैम्प पर शोकेस किए। इसके अलावा इम्परफेक्टा जर्नलिज्म एट इट्स बेस्ट में मेन्स कलेक्शन को शोकेस किया गया। थोड़े फंकी लुक के साथ समर लुक में मेल मॉडल्स ने रैम्प पर कूल एटीट्यूड को प्रजेंट किया। यंग डिजाइनर अजय सिंह खंगारोत ने पॉप कल्चर के समर लुक को प्रजेंट किया। वहीं राज गौरवी शेखावत ने अपने कलेक्शन में कोफ्त-गिरी लुक को दिखाया। डिजाइनर्स ने न्यूड से लेकर वाइब्रेंट कलर्स के साथ अलग-अलग फैब्रिक में एक्सपेरिमेंट करते हुए कई फैशन ट्रेंड को दिखाया। लॉन्ग गाउन, ट्यूनिक्स, इंडोवेस्टर्न, एथेनिक, वेस्टर्न आउटफिट में स्टूडेंट्स ने कई तरह के डिजाइन पैटर्न को रैम्प वॉक में शामिल किया। शो में मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल दारा सिंह खुराना, मिस्टर प्लेनेट पर्सनैलिटी दुष्यंत कटेवा और मिसेज इंडिया इंटरनेशनल शालिनी तोमर शो स्टॉपर रहे। ग्रांड फिनाले राउंड डिजाइनर शिविना अगनानी के नाम रहा। उन्होंने ब्लैक एंड वाइट रोज थीम बेस्ड कलेक्शन को मंच पर उतारा।
शुक्रवार को होटल फोर्ट में मणिपाल यूनिवर्सिटी के डिजाइन ग्रेजुएशन फैशन शो का आयोजन किया गया।