आर्च कॉलेज ऑफ़ डिजाइन एंड बिजनेस ग्रेजुएट फैशन शो ‘गाबा 2018’ में स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी नजर आई। गारमेंट्स के साथ-साथ फैशन और जूलरी के 14 विभिन्न कलेक्शंस को फैशन शो के जरिए दिखाया गया।
शो में डिजाइनर हिम्मत सिंह, फैशन ब्लॉगर देविया सिंह चौधरी, जूलरी डिजाइनर सोनल सावनसुखा और प्रशासनिक अधिकारी अल्पना चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। प्रियांशी अरोड़ा ने अपने कलेक्शन टेल्स ऑफ़ लॉस्ट रेमिनिसेंसेस में जापानी कला किंतसूगी से प्रेरणा ली, बिदिशा दास ने अपने कलेक्शन एक्लिप्टिक के माध्यम से जीवन के भावनात्मक पहलुओं को छुआ, वहीं निधि मोदी का कलेक्शन छाऊ डांस से प्रेरित था जिसका उद्भव उत्तर पूर्वी राज्यों में हुआ था। सृष्टि चतुर्वेदी ने अपने कलेक्शन में कला के दो भिन्न पहलुओं का समागम किया। सिमरन मेहता ने रिओ दे जानेरिओ के उत्सव कार्निवल को शो किया। सोनम गुप्ता ने न्यूयॉर्क शहर की नाइट लाइफ से इंसपायर्ड इवनिंग विंटर वियर तैयार किए।