जयपुर/बीकानेर | शिक्षा विभाग में रविवार को वरिष्ठ अध्यापक और प्रिंसिपलों की तबादला सूचियां जारी की गईं। विभाग के 9 मंडलों में से 7 मंडलों में करीब 2800 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले हुए। जयपुर मंडल में 484 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले किए गए। उधर, विभाग ने 1401 प्रिंसिपलों को इधर-उधर किया है। शनिवार को 301 हैडमास्टरों के तबादले किए गए थे।