पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आखातीज के अबूझ सावे पर हुए सामूहिक विवाह

आखातीज के अबूझ सावे पर हुए सामूहिक विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल रिपोर्टर. जयपुर । नवसंवत्सर 2075 का पहला और अबूझ सावा आखातीज पर बुधवार को कई समाजों में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुए।

कल्याणजी का रास्ता स्थित कायस्थों की बगीची में हुए आदि गौड़ ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में 26वें सामूहिक विवाह समारोह में 38 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार हुआ। शुभारंभ सुबह 6:00 बजे गणपति निमंत्रण से हुआ। दोपहर 1:00 बजे भिंडों का रास्ता स्थित श्रीराजाराम धर्मशाला से सामूहिक बारात निकली। बारात चांदपोल बाजार, खजाने वालों का रास्ता, बद्रीनाथ मंदिर, बिहारीजी का मंदिर व इंदिरा बाजार से होते हुई आयोजन स्थल पहुंची। यहां बारात का स्वागत किया गया। शाम 4:00 बजे तोरण व वरमाला हुई। इसके बाद गोधुली वेला में पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मोहनलाल गुप्ता और अध्यक्ष पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल भारद्वाज ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु और गणमान्य लोग शामिल हुए। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी में बुधवार को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में दो जोड़ों का आदर्श विवाह हुआ। दोनों जोड़ों ने बिना दहेज लिए फेरे लिए। बिना बैंडबाजे और घोड़ी के बाराती अपने-अपने वाहनों से शक्तिपीठ पहुंंचे। यहां ताराचंद पंवार ने पाणिग्रहण संस्कार संपन्न करवाया। इस अवसर पर अनेक जोड़ों का विवाह दिवस संस्कार भी मनाया गया।

खबरें और भी हैं...