25 साल का इंतजार खत्म, कृषि प्राध्यापकों की होगी नियुक्ति
कृषि स्नातकोत्तर बीएड बेरोजगारों ने जताया आभार
जयपुर। स्कूल शिक्षा में प्राध्यापक कृषि में स्नातकोत्तर एवं बी.एड छात्रों के रिक्त पदों पर 25 साल बाद भर्ती निकलने से कृषि स्नातकोत्तर बीएड बेरोजगारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अभ्यर्थियों ने कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी और उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का आभार जताया है। अभ्यर्थी मूलचंद कुमावत, ओमप्रकाश नागा, रवि प्रकाश, नंदराम जाट, भगवान सहाय जाट आदि का कहना है कि प्रदेश में कृषि में एमएससी बीएड धारक करीब 1500 अभ्यर्थी हैं। सरकार ने इनके लिए भर्ती निकाल कर स्कूल शिक्षा में कृषि प्राध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता खोला है। इसके लिए वे सभी आभार जताते हैं।