पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्थिक मदद पर टिकी तीन साल की आरोही की जिंदगी की डोर

आर्थिक मदद पर टिकी तीन साल की आरोही की जिंदगी की डोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किडनी के कैंसर से जूझ रही मालवीय नगर के शंकर विहार कॉलोनी की 3 साल की आरोही को अब दुआओं और आर्थिक सहयोग सहयोग की दरकरार है।

भास्कर की मुहिम के चलते आरोही का ऑटोलोगस स्टीम सेल्स ट्रांसप्लांट तो हो गया है लेकिन अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए और आर्थिक मदद की जरूरत है।

गुडगांव के मेदांता हास्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही आरोही के परिजनों ने भामाशाहों और समाजसेवियों से मदद की गुहार लगाई है। वह बचपन से किडनी कैंसर की शिकार है। परिजनों को जब बीमारी और इलाज पर होने वाले खर्च का पता चला तो उनके पैरों के तले जमीन खिसक गई। 2015 में जयपुर के महावीर कैंसर हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद आरोही की एक किडनी निकाली गई। लेकिन बीमारी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद आरोही की दूसरी किडनी को भी कैंसर ने जकड़ लिया।

करीब 5 महीने पहले टाटा मेमोरियल में आरोही का ऑटोलोगस स्टीम सेल्स ट्रांसप्लांट किया गया, जिस पर करीब 15 लाख रुपए का खर्चा अाया। दैनिक भास्कर के पाठकों की आर्थिक मदद से यह संपन्न हुआ। अब आरोही के शरीर में इंफेक्शन फैल गया है। इस नाजुक स्थिति में उसे मेदांता हॉस्पिटल में रैफर किया गया है। वह आईसीयू में भर्ती है। इंफेक्शन खत्म होने के बाद उसकी किडनी ट्रांसप्लांट होगी। आरोही का इलाज आर्थिक सहयोग से ही ये संभव हो सकता है। मां मगना देवी का मालवीय नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता संख्या 4110000100112890 तथा आईएफएससी कोड पीयूएनबी0411000 है। मोबाइल नंबर 9314131225 पर भी आर्थिक मदद की सूचना दी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...