राज्य में दो और नई राजनीतिक पार्टियों के लिए आवेदन
राज्य में दो और नई राजनीतिक पार्टियों के लिए आवेदन
जयपुर | राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रमुख राजनीतिक पार्टियां चुनावों की तैयारी में जुट गई है। उधर, कई नए राजनीतिक दल भी चुनावी समर में कूदने की तैयारी में हैं। इसी लिहाज से पार्टियों ने रजिस्ट्रेशन के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांगानेर से विधायक घनश्याम तिवाड़ी के पुत्र अखिलेश तिवाड़ी ने भारत वाहिनी नाम से नए राजनीतिक दल का गठन किया है। इसका आवेदन चुनाव आयोग में किया जा चुका है। उधर, जयपुर से ही सर्व शक्ति दल और सीकर से भारतीय जन सत्ता पार्टी के नाम से दो नए दलों ने आवेदन किया है।
भारतीय जन सत्ता पार्टी : पार्टी का कार्यालय सीकर जिले के कठराथल में भाड़वासी गांव में बताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद इसी गांव से हैं। निर्वाचन आयोग ने पार्टी के रजिस्ट्रेशन से पहले 27 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी है।
सर्व शक्ति दल : पार्टी का कार्यालय जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र में देवनगर है। मुरलीपुरा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष है। इसके लिए आयोग ने आपत्तियां भी मांग ली है।