- Hindi News
- National
- होम्यो व यूनानी में कैडर रिव्यू के लिए अलग अलग कमेटी गठित, 7 दिन में सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगी
होम्यो व यूनानी में कैडर रिव्यू के लिए अलग-अलग कमेटी गठित, 7 दिन में सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगी
हैल्थ रिपोर्टर. जयपुर | अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ की मांग पर आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री कुन्दन कुमार माथुर के निर्देश पर अलग-अलग आदेश जारी कर निदेशक होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सा विभाग जयपुर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जो आयुष नर्सेज महासंघ की ओर से सरकार को प्रस्तुत होम्योपैथी व यूनानी नर्सेज के कैडर रिव्यू के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सात दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। दोनों में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष छीतर मल सैनी को सदस्य के रूप में शामिल किया है। होम्योपैथी कमेटी में सैनी के अलावा डॉ.टी.पी.यादव, डॉ.मनीषा सक्सेना, सहायक लेखाधिकारी तथा यूनानी चिकित्सा विभाग की कमेटी में डॉ. मोहम्मद हसीन, सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार गुप्ता शामिल है।