मोदी इलेक्ट्रो प्लाजा की समर सीजन सेल को अच्छा रिस्पोंस
जयपुर | इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चैन इलेक्ट्रो प्लाजा की समर सीजन सेल को ग्राहकों का अच्छा रिस्पोंस मिला है। यह सेल 20 मई तक जारी रहेगी।
इलेक्ट्रो प्लाजा के बनीपार्क स्थित शोरूम के मैनेजर उत्तम शर्मा ने बताया कि उनके शोरूम से खरीदारी करने वाले रमेश सैनी, जावेद अली, सुशील गोयल, गिरिराज शर्मा, प्रनिल गुप्ता को एसी खरीदने पर कैश डिस्काउंट मिला। फाइनेंस कंपनियों की ओर से 100 फीसदी तक कैश बैक दिया जा रहा है। आसान किस्त की सुविधा, फ्री डिलीवरी, स्टैंडर्ड इंस्टालेशन, आउटडोर स्टेंड फ्री दिए जा रहे हैं। एसी के अलावा एलईडी टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, ओवन इत्यादि भी उचित कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सेल में 50 इंच एलईडी टीवी की खरीद पर 24 इंच का एलईडी टीवी फ्री है। एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध है। यह सेल इलेक्ट्रो प्लाजा के बनीपार्क में स्पेस सिनेमा, मालवीय नगर, वैशाली नगर, मुरलीपुरा व जगतपुरा स्थित सभी शोरूमों पर चल रही है।