पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तितरिया गांव की शिकायत पर रोडवेज की व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश

तितरिया गांव की शिकायत पर रोडवेज की व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर.जयपुर| राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया ने रोडवेज बसों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सीएमडी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन करने का आदेश दिया है। आयोग का मानना है कि रोडवेज प्रबंधन की ओर से बसों का सुचारु संचालन किया जाता रहेगा तो क्यों कोई अवैध वाहनों में यात्रा करेगा? किन कारणों से यात्री अवैध वाहनों की तरफ आकर्षित होकर निगम की व्यवस्था को ठुकरा रहे हैं। आयोग का मानना है कि समय रहते इस पर विचार कर लिया जाता तो किसी बल या कानून से अवैध वाहनों का संचालन रोकने की आवश्यकता ही नहीं होती। निगम की अच्छी परिवहन व्यवस्था से अवैध बसों का संचालन पनप ही नहीं सकता था।

आयोग ने जयपुर की चाकसू पंचायत समिति के तितरिया गांव की एक शिकायत पर चल रहे प्रकरण का निस्तारण करते हुए यह आदेश जारी किए। आयोग ने कहा कि सरपंच एवं ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र के अनुसार रोडवेज बसों के संचालन एवं निगमकर्मियों के व्यवहार से पूरे गांव को गंभीर शिकायतें है। असल में 5 साल पहले एक शिकायत आयोग में दी गई जिसमें बताया गया था कि तितरिया-अजमेरीगेट-तितरिया के बीच 4 बसों के बजाय 2 बसें ही संचालित की जा रही है। वहीं, इसके बाद एक ही कर दी गई। बस बंद करने की वजह कम यात्रीभार बताया।

खबरें और भी हैं...