जयपुर| आईपीएल में हिस्सा ले रही राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाडिय़ों से शुक्रवार शाम एसएमएस स्टेडियम में एनएचएम मिशन निदेशक नवीन जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीसीपीएनडीटी रघुवीर सिंह ने मुलाकात की। टीम में शामिल आजिंक्य रहाणे, जयदेव उनादकट, दिशांत याग्निक, हेनरिच क्लासेन एवं अन्य टीम सदस्यों ने बेटियों के नाम स्नेहभरा संदेश दिया।