पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल के आखिरी मैच के बाद सट्टे को वैध करने पर होगा मंथन

आईपीएल के आखिरी मैच के बाद सट्टे को वैध करने पर होगा मंथन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | आईपीएल के इस सीजन के आखिरी मैच के ठीक एक दिन बाद राज्य सरकार के चार वरिष्ठ अधिकारी क्रिकेट में सट्टेबाजी एवं वांछित जुआ को वैध करने के संबंध में सुझावों पर चर्चा करेंगे। जो भी सुझाव होंगे, इसकी रिपोर्ट विधि आयोग को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि यह मीटिंग आईपीएल से पहले होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। अब 27 मई को आईपीएल सीजन समाप्त हो जाएगा और 29 मई को सचिवालय में यह बैठक होगी।

गृह विभाग का कहना है कि विधि आयोग के चेयरमैन जस्टिस बी.एस.चौहान की ओर से जुआ एवं सट्टेबाजी को वैध करने के संबंध में सुझाव मांगे गए हैं। इसके लिए बाकायदा प्रश्नावली भी बनाई गई है। देशभर से इस तरह के सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसके बाद आयोग सुझावों सहित अपनी सिफारिश सरकार को सौंपेगा। सचिवालय में सुबह साढ़े दस बजे होने वाली इस मीटिंग की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे।

खबरें और भी हैं...