पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल और केंद्र सरकार को दिखाया आइना : पायलट

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल और केंद्र सरकार को दिखाया आइना : पायलट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सत्ता के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा का हनन कर रही है। कर्नाटक में जहां कांग्रेस और जनता दल (एस) मिलकर स्थायी सरकार दे सकते हैं, वहां भाजपा के येदुयुरप्पा को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। इससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र की भाजपा सरकार जनादेश के विपरीत जाकर सरकार बनाने के लिए खरीद-फरोख्त करके संख्या बल जुटा रही है। वे शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। कांग्रेस की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने येदुयुरप्पा को दिए गए 15 दिन के समय को 48 घंटों में सीमित कर दिया है जो न्यायपालिका के संविधान व लोकतंत्र का संरक्षक होने का परिचायक है। कुमार स्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस और जेडी (एस) की स्थायी सरकार बनेगी। भाजपा संविधान की भावना के खिलाफ जाकर अपनी मनमर्जी थोप रही है। लोकतांत्रिक इतिहास में येदुयुरप्पा की वर्तमान सरकार सबसे कम मियाद वाली सरकार साबित होगी।

खबरें और भी हैं...