जयपुर| राजस्थान को ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) के अधिकारी और कर्मचारियों को भी अब 7वां वेतन मिल सकेगा। इससे करीब 1800 कर्मचारियों को फायदा होगा। मंजूरी गुरुवार को सात माह बाद हुई बोर्ड बैठक में मिली। इससे पहले बोर्ड बैठक 18 सितंबर को हुई थी। सातवां वेतन जनवरी 17 से मंजूर किया गया है। बैठक में आगामी दूध संकलन-विपरण की कार्य योजना पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि वर्ष 2018-19 में संकलन होने वाले दूध की खपत सहित स्टोर को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बजट की वार्षिक कार्ययोजन पारित की गई। साथ ही बैठक में पशु आहर उत्पादन और विवरण पर चर्चा की गई।