पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एजुकेशन फेयर में मिली आंत्रप्रिन्योरशिप और वोकेशनल कोर्स की जानकारी

एजुकेशन फेयर में मिली आंत्रप्रिन्योरशिप और वोकेशनल कोर्स की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर एजुकेशन एंड कॅरिअर फेयर में लगी 39 स्टॉल्स पर 11 यूनिवर्सिटी और 8 कॉलेजेज सहित कोचिंग संस्थान शामिल।

शनिवार 12 बजे साइंस, 1 बजे कॉमर्स और 2 बजे से आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज से जुड़े सब्जेक्टस् की गाइडेंस मोटिवेशनल काउंसलर योगिता यश देंगी।

सिटी रिपोर्टर | जयपुर

सुनहरे भविष्य की राह तलाशने और कॅरियर को उचित दिशा देते हुए सपनों को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में एजुकेशन एंड कॅरियर फेयर की शुरुआत की गई। दैनिक भास्कर और जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित किया जा रहा फेयर अगले दो दिनों तक सुबह 10:30 से रात 8 बजे तक जारी रहेगा। जहां जयपुरवासी अपने बच्चोंं के रोशन भविष्य के लिए सही कॉलेज व कोर्स के चुनाव की जानकारी ले सकेंगे। वहीं जयपुर के विभिन्न कॉलेज व यूनिवर्सिटीज में शुरू हुए नए कोर्सेज की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पहले दिन पैरेंट्स के साथ बच्चों ने अपने पसंदीदा कोर्स की जानकारी ली। वहीं पेरेंट्स आंत्रप्रिन्योरशिप कोर्स की जानकारी लेते हुए भी दिखे। फेयर का उद‌्घाटन अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सुबोध अग्रवाल ने किया। इस मौके पर जेईसीआरसी के चेयरपर्सन अमित अग्रवाल, एसकेआईटी के चेयरमैन सुरजा राम मील, वीआईटी के सीईओ ओमकार बगड़िया, बालाजी शिक्षा समिति के मेम्बर विश्वजीत पूनिया, दैनिक भास्कर राजस्थान व महाराष्ट्र के रीजनल हेड संजय शर्मा, दैनिक भास्कर राजस्थान के स्टेट एडिटर एलपी पंत, दैनिक भास्कर जयपुर के बिजनेस हैड आशुतोष मिश्रा भी मौजूद रहे। फेयर में महात्मा ज्योति राव फूले, एमिटी यूनिवर्सिटी, महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी, आर्या और परिष्कार कॉलेज ने एजुकेशन फेयर में स्टॉल्स लगाए हैं।

वोकेशनल कोर्सेस में बीए

ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में जुलाई से वोकेशनल कोर्सेस शुरू होंगे। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की हैड एकता शर्मा कहती हैं, स्टूडेंट्स वोकेशनल कोर्सेस में अब बीए कर सकेंगे। ऑटोमोटिव मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी और ग्राफिक्स एंड मल्टीमीडिया दो नए कोर्स हैं। 3 साल के कोर्स एआईसीटीई से अप्रूव्ड हैं। स्टूडेंट्स 12वीं में 60 परसेंट या आईटीआई के बाद भी इन्हें कर सकेंगे। दोनों कोर्सेज में 25-25 सीट्स होंगी। वोकेशनल कोर्सेस में 2 साल के डिप्लोमा का भी विकल्प है । जिसमें रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग और इंडस्ट्रियल टूल मैन्यूफैक्चरिंग कोर्स खास हैं। डिप्लोमा में एडमिशन के लिए 10वीं पास स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकेंगे।

रोबो वॉर के जरिए सिखाएंगे रोबोटिक्स

एसकेआईटी में आगामी सेशन से ट्रेडिशनल कोर्सेज के अलावा आंत्रप्रिन्योरशिप के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। सितंबर के अंत तक आंत्रप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू होंगे। उस दौरान ओरियंटेशन प्रोग्राम की जानकारी दी जाएगी। स्टूडेंट्स जो आइडिया जनरेट करेंगे उनके आइडियाज को ग्रूम करके मेंटर्स बिजनेस डेवलप करने में मदद करेंगे। वहीं जुलाई में रोबो वॉर होंगे। जिसमें स्टूडेंट्स को रोबोटिक्स से जुड़ी जानकारी मिलेगी। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने कैम्पस में इन्कयूबेशन एंड इनोवेशन इको सिस्टम तैयार किया है। जिसकी मदद से स्टूडेंट्स को आंत्रप्रिन्योरशिप में बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं स्टार्टअप के लिए भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे कि वे अपने इनोवेटिव आइडियाज को बिजनेस में डेवलप कर सकेंगे। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर टेक्निकल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स फॉरेन यूनिवर्सिटी में जाकर पैड इंटर्नशिप कर सकेंगे।

इंटर्नशिप के लिए सिखाएंगे जापानी भाषा

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को भारत सरकार ने टेक्निकल इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चुना है। बियानी कॉलेज में स्टूडेंट्स को जापान की बोली, भाषा व कल्चर की ट्रेनिंग मिलेगी।

फेयर का उद‌्घाटन करते सुबोध अग्रवाल, संजय शर्मा, एल.पी. पंत, वल्लभ माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा व अन्य।

खबरें और भी हैं...