पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीसलपुर का पानी साफ करने को 10%ज्यादा दरों पर पीएसी खरीद

बीसलपुर का पानी साफ करने को 10%ज्यादा दरों पर पीएसी खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसलपुर बांध सहित अन्य बांधों के पानी का ट्रीटमेंट करने के लिए जलदाय विभाग ज्यादा रेट पर पीएसी (पॉली एल्यूमिना क्लोराइड) खरीद रहा है। विभाग की मेटेरियल मैनेजमेंट (एमएम) विंग पहले टेंडर में देरी करती रही और अब टेंडर की रेट 10 फीसदी कम आने के बावजूद फर्मों के दबाव मेंं खरीद प्रक्रिया में देरी की जा रही है। ऐसे में पिछले तीन महीने से ज्यादा रेट पर पीएसी खरीदा जा रहा है। विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। प्रदेश में मीडियम बेसिस का पीएसी गुजरात की सरकारी कंपनी गुजरात एल्क्लीज एंड कैमिकल्स (वड़ोदरा) 7900 रुपए मैट्रिक टन में सप्लाई कर रही है। वहीं हाई बेसिस पीएसी की सप्लाई का टेंडर नागदा (एमपी) की ग्रासिम इण्डस्ट्रियल लि. के पास है। यह 8840 रुपए मैट्रिक टन के हिसाब से सप्लाई किया जा रहा है। हाई बेसिस पीएसी करीब 20 फीसदी तक कम लगता है। बीसलपुर प्रोजेक्ट में 2014 से 2016 तक गुजरात एल्क्लीज एंड कैमिकल्स (वड़ोदरा) ही हाई बेसिस पीएसी सप्लाई करता आया है। जबकि पिछले एक साल से ग्रासिम इण्डस्ट्रियल सप्लाई कर रहा है। विभाग ने दिसंबर 2017 में नया टेंडर लगाया। इसमें पिछले टेंडर से रेट 10 फीसदी तक कम आई। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता (एमएम) जयकांत महावर ने बताया कि गुजरात की सरकारी कंपनी गुजरात एल्क्लीज एंड कैमिकल्स (वड़ोदरा) को नया ऑर्डर जारी किया है। कंपनी को डाक से भी पत्र भेज दिया है। कंपनी से अनुबंध के बाद सप्लाई शुरु कर दी जाएगी।

पानी को साफ करता है पीएसी : पीएसी (पॉली एल्यूमिना क्लोराइड) बांध के पानी में आने वाले ऑर्गेनिक मेटेरियल को कैमिकल रिएक्शन के जरिए अलग करता है। पीएसी गंदी से रिएक्शन स्लग बन जाता है और बाहर कर देता है। इसके बाद फिल्टर बैड से पास करवा कर पानी का क्लोरीनेशन कर पेयजल सप्लाई में देते है। पीएसी की उचित मात्रा पानी की पारदर्शिता को भी मेंटेन करती है।

खबरें और भी हैं...