डिजिटल घड़ी से नकल करते छात्र पकड़ा, केस
जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके के एक निजी कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते पकड़ गया। यह छात्र हाथ पर बंधी डिजिटल घड़ी के जरिए नकल कर रहा था। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। े छात्र अनिरुद्ध विद्याधर नगर का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर छात्र के खिलाफ कार्रवाई करेगी।