पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर के खुलासे के बाद विवि प्रशासन हरकत में

भास्कर के खुलासे के बाद विवि प्रशासन हरकत में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं की सुरक्षा को लेकर विवि. प्रशासन अब सतर्क हुआ है। बुधवार को परशुराम जयंती के अवकाश के दिन भी विश्वविद्यालय कुलपति और परीक्षाओं से जुड़ी टीम ने 11 कॉलेजों का निरीक्षण किया।

कुलपति प्रो. आरके कोठारी के साथ टीम ने जोबनेर, कालवाड़, हिंगोनियां और विवि. के चारों संघटक महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने इन केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा का जायजा लिया। विवि. की टीम ने परीक्षा शुरू होने के एक महीने बाद इस तरह एक ही दिन में 11 कॉलेजों का दौरा किया है। बीएससी फिजिक्स पेपर आउट मामले में भास्कर के खुलासे के बाद विवि. प्रशासन ने हरकत दिखाई है।

राजभवन पहुंचा मामला

विवि. में फिजिक्स विषय के प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले बाहर आने के मामले में भास्कर के खुलासे का मामला राज्यपाल तक पहुंच गया है। इस मामले में मंगलवार को कुलपति ने स्पष्टीकरण दिया। हालांकि विवि की ईपीएमसी कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में पेपर को आउट योग्य नहीं माना गया। विवि ने पेपर आउट हाेने से संबंधित मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गांधी नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस की जांच जारी है। कुलपति प्रो. आरके कोठारी पहले ही कह चुके हैं कि पुलिस जांच के बाद ही तय होगा कि पेपर आउट था या नहीं। जांच में पेपर आउट माना गया तो इसे निरस्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...