मालवीय नगर में महिला की चेन तोड़ी
जयपुर। मॉडल टाउन में बाजार जा रही महिला की बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ले गए। सूचना मिलने पर मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा पाई।
इस संबंध में मॉडल टाउन विनोबा विहार निवासी पूजा खण्डेलवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को वह घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। कुछ ही दूरी पर पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और चेन तोड़ ले गए। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस कॉलोनी की आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।