- Hindi News
- National
- बजाज नगर में स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती के सामने आया कुत्ता, गिरे...महिला की मौत
बजाज नगर में स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती के सामने आया कुत्ता, गिरे...महिला की मौत
जयपुर। बजाज नगर में त्रिवेणी पुलिया पर मंगलवार रात 10 बजे स्कूटी पर जा रहे बुजुर्ग दंपती के सामने कुत्ता आ गया। इससे उनकी स्कूटी गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार हिम्मत नगर टोंक रोड निवासी गुलशन भरारा और प|ी सुमन घायल हो गए। लोगों ने दोनों को एसएमएस पहुंचाया, जहां सुमन की मौत हो गई। गुलशन और सुमन मंगलवार रात को अजमेर रोड स्थित मंदिर से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
दूसरी ओर, एक अन्य घटना में झालाना बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात को ऑटो के सामने कुत्ता आने से ऑटो पलट गया था। हादसे में ऑटो सवार चार जने घायल हो गए।