पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लॉ कॉलेज की छात्रों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

लॉ कॉलेज की छात्रों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय विधि कॉलेज के छात्रों की भूख हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बीसीआई एफिलिएशन, परमानेंट फैकल्टी व रूलेट आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्र हड़ताल पर हैं।

छात्रों का कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इनका कहना है कि विवि प्रशासन ने उन्हें टेंट लगाने तक की परमिशन नहीं दी है। विवि के चीफ प्रोक्टर डॉ. एच एस पलसानिया के मुताबिक विद्यार्थी बिना परमिशन ही मुख्य गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं, इस संबंध में गांधी नगर थाना पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि विवि की मुख्य और सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं और इस दौरान हड़ताल व प्रदर्शन से परीक्षार्थियों को असुविधा होती है।

खबरें और भी हैं...