महिला ने लगाया फंदा, दहेज प्रताड़ना का केस
जयपुर। मालवीय नगर में रहने वाली एक महिला के आत्महत्या करने के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर 1 निवासी नीतू ने सोमवार को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इस संबंध में मृतका की बहन निशा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि दोनों बहनों की शादी नंदपुरी निवासी हरिओम व मनोज के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जिससे परेशान होकर नीतू ने फांसी लगा ली।