मदरसा जन सहयोगिता योजना से बनेगा अल कुरैशी स्कूल भवन
सिटी रिपोर्टर. जयपुर। करीब 30 साल से लंबित अल कुरैशी गर्ल्स स्कूल के नए भवन का शिलान्यास भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने किया।
परनामी ने कहा कि विधायक कोष से भी इस भवन के निर्माण में मदद की जाएगी। मदरसा बोर्ड चेयरपर्सन मेहरुनिसा टाक ने बताया कि भवन का निर्माण मदरसा जन सहभागिता योजना के तहत किया जाएगा। इसमें कुरैशी समाज के लोगों को 40 फीसदी अंशदान ही देना होगा, बाकी खर्च सरकार वहन करेगी। करीब 30 साल से स्कूल भवन का इंतजार कर रहे समाज के लोगों को मुबारकबाद देने हज कमेटी चेयरमैन अमीन पठान, अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन जसबीर सिंह, डॉ. जाकिर हुसैन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अशफाक अहमद, महासचिव सादिक खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के हमीद खां मेवाती, कुरैशी समाज के सदर हफीज कुरैशी, बाबा रियाज, क्षेत्र के बुजुर्ग कारी मोइनुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे।
जयपुर। शिलान्यास समारोह के दौरान परनामी का अभिनंदन करते मुस्लिम समाज के पदाधिकारी।