पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूमधाम से मनाई आखातीज, ठाकुरजी को लगाया शीतल व्यंजनों का भोग, हुए आयोजन

धूमधाम से मनाई आखातीज, ठाकुरजी को लगाया शीतल व्यंजनों का भोग, हुए आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। श्री गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुरजी को मलमल की नवीन पोशाक धारण कराई गई।

सोशल रिपोर्टर. जयपुर। छोटी काशी में वैशाख शुल्क तृतीया बुधवार को अक्षय तृतीया श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने अक्षय फल प्राप्ति के लिए दान, स्नान और शुभ कार्य संपन्न किए। बाजारों में भी खरीदारी करने वालों की भीड़ रही।

आखातीज से ही मंदिरों में ठाकुरजी का खान-पान और पहनावा में भी बदलाव किया गया। ठाकुरजी को मलमल और सूती वस्त्र का पायजामा, अंगरखी, धोती, दुपट्टा धारण कराया गया। शीतल व्यंजन व फल शरबत, ठंडाई, आमरस, तरबूजा व खरबूजा का भोग लगाया गया। अाराध्य गोविंददेव जी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी को नवीन मलमल की पोशाक धारण कराकर चंदन का शृंगार किया गया। शीतल पेयों व ऋतु फलों का भोग लगाया गया। चांदनी चौक स्थित आनंद कृष्ण बिहारीजी मंदिर में ठाकुरजी के खानपान में बदलाव किया गया। छोटे ठाकुरजी को धोती, दुपट्टा आदि धारण कराए गए। शाम को छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। श्रद्धालु गलताजी सहित अन्य तीर्थ स्थानों पर स्नान करने पहुंचे। उधर, प्राचीन मंदिर आमेर रोड स्थित बद्रीनारायण जी डूंगरी में वार्षिक मेला भरा। श्रद्धालुओं ने भगवान बद्रीनारायण के दर्शन कर मेले का आनंद उठाया। मेले मे खूब खरीदारी भी की। सरस निकुंज दरीबापान में शुक संप्रदाय पीठाचार्य अलबेली माधुरीशरण महाराज ने सुबह ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी जू सरकार को लाड लड़ाया, चंदन शृंगार व ऋतु फल, शीतल भोग व्यंजन अर्पित किए गए। सेवा में विराजमान परंपरागत आचार्यों की चरण पादुकाओं पर भी केसर व इत्र लगा सेवा का पदों का गायन हुआ।

निर्विकारेश्वर महादेव मंदिर में फव्वारा झांकी।

श्री बद्रीनारायणजी मंदिर में सजी झांकी।

खबरें और भी हैं...