लैब टैक्नीशियन्स के कैंप में 53 यूनिट ब्लड डोनेट
जयपुर। अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ की ओर से लैब टेक्नीशियन दिवस पर सांगानेरी गेट स्थित महिला हॉस्पिटल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम व रक्तदान शिविर लगाया गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शिविर में 53 यूनिट रक्तदान हुआ। महिला अस्पताल के सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर अस्पताल की अधीक्षक डॉ. मंजू शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अजय असवाल,राज. कर्मचारी संयुक्त महासंघ-एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।