जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री भेंटकर बनाई जयंती
जयपुर। मालवीय नगर विधानसभा में वार्ड 53 में परशुराम जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने सत्कार शॉपिंग सेंटर स्थित मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को ड्राइंग बॉक्स व अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान वार्ड 53 अध्यक्ष चिराग मिश्रा, वार्ड कंसल,शिव कुमार शर्मा,योगेंद्र तिवाड़ी, लोकेश सैनी, महेश रेशवाल, हिमांशु जुनेजा आदि मौजूद रहे।