लघु नाटिकाओं के साथ मानव निर्माण यज्ञ संपन्न
जयपुर। मानव निर्माण एवं विश्व शांति संस्थान आर्य समाज जयपुर दक्षिण के मानव निर्माण अभियान के तहत मंगलवार को सैनी नर्सिंग कॉलेज के संस्कार भवन तथा मानसरोवर रजतपथ पर ओउमानंदम् परिसर में अनेक कार्यक्रम हुए। कॉलेज के विद्यार्थियों ने लघु नाटिकाओं से आत्मरक्षा, स्वच्छता, नो ड्रिंक एंड ड्राइव का संदेश दिया, साथ ही आत्मरक्षा के लिए छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद प्रदेशाध्यक्ष यशपाल ‘यश’ ने भाषण दिया। यज्ञ में आर्यसमाज के ब्रह्मदेव शर्मा व सभी पदाधिकारियों के साथ विद्यार्थियों व अन्य ने आहुतियां दीं।