ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का पोस्टर जारी
जयपुर। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के के तत्वावधान में 20 मई को होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने अपने निवास पर किया। इस मौके पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय हरितवाल, कार्यकारी अध्यक्ष नटवर लाल शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगीया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।