वार्ड 77 के चार प्याऊओं को मिले वाटर कूलर
जयपुर। वार्ड 77 में भामाशाहों द्वारा निर्मित मानव सेवार्थ शीतल पेयजल के लिए चार वाटर कूलरों का विधायक मोहनलाल गुप्ता व पार्षद विजय कुमार सोनी ने उद्घाटन किया। मंदिर श्री जुगल जोड़ी, भरूंजी का मंदिर जाट का कुएं का रास्ता, जयलाल मुुंशी का रास्ता चांदपोल बाजार एवं गोविन्द राव जी का रास्ता में ये वाटर कूलर लगाए गए।