पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन ने दिया 11 लाख का चैक

रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन ने दिया 11 लाख का चैक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जी हां, ये अपना जयपुर है और दैनिक भास्कर आपका अखबार। आपकी पसंद और काम की खबरें तो आप रोज पढ़ते ही हैं। अब हमारी पहल है कि आपकी खबर इस अखबार का हिस्सा बने। इसे देखते हुए अब सप्ताह में एक दिन के बजाय हर रोज पढ़िए वार्ड भास्कर। हमारे 91 वार्ड रिपोर्टर हमेशा आपकी पहुंच में रहेंगे। आप सूचनाएं 9660006012 पर वाॅट्सअप कर सकते हैं।

जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन की ओर से आरएसी 5वीं बटालियन के जवानों का स्वस्थ रखने के लिए समारोहपूर्वक जिम प्रदान की गई। चार्टर अध्यक्ष रोटे. सुधीर जैन ने बताया कि सी-स्कीम स्थित गंगवाल प्लाजा में समारोह के दौरान निदेशक थार सिक्योरिटी रोटे. अजय गंगवाल ने पूर्व मुख्य सचिव अशोक जैन, मुख्य आयुक्त सीजीएसटी सुगन लाल मीणा, अतिरिक्त महानिदेशक आरएसी के नरसिम्हाराव और पूर्व पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ के सान्निध्य में बटालियन के कमांडेंट हैदर अली जैदी को 11 लाख रुपए का चैक प्रदान किया। इस दौरान रोट. जे.के. जैन, अशोक जैन, राजेश गंगवाल, नीरज गंगवाल, मनोज जैन, कमलेश जैन, सचिव दिनेश बज व कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...