सांसद बोहरा ने किया नवनिर्मित बोरिंग का लोकार्पण
जयपुर। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को राजकीय महाराजा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, जयपुर परिसर में सांसद कोटे से स्वीकृत व नवनिर्मित नलकूप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्वेता शर्मा, संस्कृत शिक्षा के पूर्व निदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. मंडन शर्मा व लक्ष्मी नारायण आसोपा भी मौजूद रहे। पं. मोहनलाल शर्मा, उमेश प्रसाद दाश व डॉ. द्विजेंद्र नाथ मिश्र ने वैदिक विधि से पूजा-अर्चना कराई।