काउंसिल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स से स्टेडियम का वेस्ट (पश्चिम) एरिया काम में लेने के लिए 49 लाख रुपए की मांग की और प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स काउंसिल की तरफ से राजस्थान रॉयल्स को पहले ही नोटिस सौंपा जा चुका है, लेकिन रॉयल्स ने अब तक इस राशि का भुगतान नहीं किया है। सूत्रों का कहना है इस राशि से एक फंड का निर्माण किया जाएगा, जिसे स्टेडियम के विकास कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
इसके अलावा काउंसिल के कर्मचारियों को पिछले कुछ महीने से पेंशन का भी भुगतान नहीं किया गया है। यदि रॉयल्स से यह राशि मिल जाती है तो यह भुगतान भी किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2013 में आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने काउंसिल को करीब 30-32 लाख रुपए दिए थे, लेकिन इस बार रॉयल्स ने अब तक यह राशि नहीं दी है।
बाउंसर्स ने कोचों को स्टेडियम में घुसने से रोका
आईपीएल-11 के लिए तैनात बाउंसर्स ने बुधवार सुबह स्पोर्ट्स काउंसिल को काचों को गेट पर रोक लिया और उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया।