पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीआर और सुराणा एकेडमी फाइनल में

जीआर और सुराणा एकेडमी फाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जीआर एकेडमी और सुराणा एकेडमी ने जयपुर कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में जीआर एकेडमी ने अरावली क्लब को 2 रन से हराया। जीआर एकेडमी ने 9/174 रन बनाए। अरावली क्लब की टीम 172 रन ही बना सकी। सचिन मालव ने 49 और विवेक यादव ने 46 रन बनाए। दूसरे सेमीफाइनल में सुराणा एकेडमी ने एड्रीना एकेडमी को 27 रन से हराया। सुराणा एकेडमी के 7/170 रन के जवाब में एड्रीना एकेडमी की टीम 18.3 ओवर में 143 रन ही बना सकी। विजेता टीम के लिए राजवीर सिंह ने 70 रन बनाएं व 2 विकेट लिए। सौरव को 3 और हेमेंद्र जोधा को 2 विकेट मिले।

खबरें और भी हैं...