जयपुर में लगातार 10वीं जीत दर्ज नहीं करा पाई राजस्थान रॉयल्स
जयपुर | एसएमएस स्टेडियम में लगातार 10वीं जीत का राजस्थान रॉयल्स का सपना टूट गया। बुधवार को यहां खेले गए आईपीएल-11 सीजन के दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। राॅयल्स ने 8 विकेट पर 160 रन बनाए। कोलकाता ने 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बना दिए। एसएमएस में अगला मैच 22 अप्रैल को मुंबई से होगा। -विस्तृत पेज 14