पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थानों की चेतक पर लगेंगे कैमरे, अभय कमांड सेंटर से होगी शहर और गश्त की निगरानी

थानों की चेतक पर लगेंगे कैमरे, अभय कमांड सेंटर से होगी शहर और गश्त की निगरानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच थानों की चेतक पर कैमरे व एलईडी का ट्रायल शुरू

उदय चौधरी/अर्पित शर्मा. जयपुर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस गश्त को प्रभावी करने के लिए जयपुर कमिश्नरेट में पुलिस थानों की चेतक को अब अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। पुलिस अधिकारी अब अभय कमांड सेंटर में बैठकर चेतक में तैनात पुलिसकर्मियों की जा रही गश्त पर एक क्लिक करने पर निगरानी कर सकेंगे। खास बात यह है कि शहर में होने वाले प्रदर्शन व आंदोलन में शामिल होने वाली भीड़ को भी अभय कमांड सेंटर से अधिकारी देखकर मॉनिटरिंग कर सकेंगे और भीड़ को शांत करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर सकेंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर नितिन दीप ब्लग्गन ने बताया-56 पुलिस थानों की चेतक पर निगरानी करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तहत डीओआईटी के मार्फत सीसीटीवी कैमरे और एलईडी लगाई जाएगी। फिलहाल जयपुर कमिश्नरेट के दस थानों की चेतक पर ट्रायल के लिए कैमरे व एलईडी लगा दी गई है। विशेष सोफ्टवेयर के माध्यम से इन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। कमिश्नरेट के अधिकारी चेतक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग करेंगे।

किसी भी वारदात होने के बाद कंट्रोल रूम या फिर आमजन की सूचना पर सबसे पहले संबंधित थाने की चेतक घटनास्थल पर पहुंचती है और सेट पर घटनाक्रम से संबंधित मैसेज दिया जाता है। कैमरे लगाए जाने के बाद चेतक पर लगे सीसीटीवी कैमरे से अधिकारी अभय कमांड से घटनास्थल पर इकट्ठा हुई भीड़ में उपद्रव करने वालों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकेगी।

सभी चेतक वाहन के शीशे के ऊपर लोहे की जाली लगाई जा रही है ताकि उपद्रव के दौरान वाहनों के शीशे नहीं टूटे।

खबरें और भी हैं...