- Hindi News
- National
- इंजीनियरों ने नहीं माने तबादला आदेश, प्रमुख सचिव ने दी आज ज्वॉइनिंग की हिदायत
इंजीनियरों ने नहीं माने तबादला आदेश, प्रमुख सचिव ने दी आज ज्वॉइनिंग की हिदायत
जयपुर। जलदाय विभाग में पिछले 15 दिन में 30 से ज्यादा इंजीनियरों का तबादला कर दिया लेकिन ज्यादातर इंजीनियर्स ने नई जगह ज्वाइन ही नहीं किया। कई इंजीनियर तो एक ही जगह 10 साल से जमे हैं। गर्मी के कारण पेयजल सप्लाई की शिकायतें बढ़ गई है। ऐसे में विभाग के प्रमुख सचिव रजत कुमार मिश्र ने सभी इंजीनियरों को शुक्रवार तक नई जगह ज्वॉइनिंग करने की हिदायत दी है। उन्होंने चीफ इंजीनियरों को ज्वॉइनिंग रिपोर्ट भेजने को कहा है। प्रमुख सचिव मिश्र ने निर्देश दिए है कि शुक्रवार शाम तक नवीन पदस्थापित स्थान पर काम नहीं संभालने वाले इंजीनियरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।