पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने पर मुहर आज

एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने पर मुहर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। एयरपोर्ट के निजीकरण की प्रक्रिया ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। एयरपोर्ट के निजीकरण संबंधी मामले की आज तकनीकी निविदा खोली जाएगी। पिछले दो साल में निजी कंपनियों के रुचि नहीं दिखाने के चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को टेंडर की तारीख बार-बार आगे बढ़ानी पड़ रही थी। अब चार निजी कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है। इन कंपनियों द्वारा 10 अप्रैल को बिड सब्मिट की गई थी।

पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी केवल एयरपोर्ट बिल्डिंग और पार्किंग क्षेत्र को ही निजी हाथों में देने जा रही थी। लेकिन अब लीज की शर्तों में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि अब एप्रन एरिया का संचालन भी निजी कंपनी को सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...