- Hindi News
- National
- मेयर ने लौटाए आईपीएल के 110 पास, बोले पास के लिए नहीं, मैंने खामियों पर जारी किए थे नोटिस
मेयर ने लौटाए आईपीएल के 110 पास, बोले- पास के लिए नहीं, मैंने खामियों पर जारी किए थे नोटिस
जयपुर। नगर निगम और आईपीएल आयोजकों के बीच मैचों के दौरान सफाई, अग्निशमन और अन्य सुविधाओं को लेकर चल रहा विवाद चाहे शांत हो गया हो लेकिन गतिरोध अभी भी बरकरार है। मेयर अशोक लाहोटी ने बुधवार को एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच का बहिष्कार कर दिया। न तो लाहोटी मैच देखने गए और न ही उनके सहयोग वार्ड पार्षद। लाहोटी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से मैच के लिए भेजे गए 110 एंट्री पास वापस लौटा दिए मैच प्रबंधन से जुड़े अफसरों ने फोन पर भी मेयर को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन वे राजी नहीं हुए। बुधवार को दोपहर में मेयर के ओएसडी जनार्दन शर्मा आरसीए के दफ्तर पहुंचे और मैच पास का लिफाफा अफसरों को सौंप दिया। इसके बाद आईपीएल आयोजकों में खलबली मच गई और उन्होंने फिर से मेयर से संपर्क किया और मैच में आने के लिए मनाने के प्रयास किए लेकिन उनके सभी प्रयास असफल रहे और मेयर ने साफ कह दिया कि वे आईपीएल आयोजन में पूरा सहयोग करेंगे। वे नाराज नहीं हैं लेकिन पास लेने पर सहमत नहीं हैं।