पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोकिया के चार नए स्मार्टफोन लॉन्च

नोकिया के चार नए स्मार्टफोन लॉन्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोकिया के चार नए स्मार्टफोन लॉन्च

जयपुर| एचएमडी ग्लोबल ने यहां नोकिया के चार नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। इनमें नोकिया 1, नोकिया 6, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको शामिल हैं। कंपनी के बिजनेस हैड (नॉर्थ एंड ईस्ट) अमित गोयल के अनुसार इनमें नोकिया 1 एन्ड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आ रहा है। इसकी कीमत 5499 रु. में है। जियो की ओर से 2200 रु. का कैशबैक मिलने के बाद नोकिया 1 ग्राहकों को 3299 रु. में पड़ेगा। नोकिया 6 की कीमत 16,999 रु.,नोकिया 7 प्लस 25, 999 रुपए और नोकिया 8 सिराेको की कीमत 49,999 रुपए रखी गई है।

भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी का फोरस्क टैक्नोलाॅजीज से करार

जयपुर| भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी ने यहां उच्च शिक्षा में विशेषज्ञता वाली कंपनी फोरस्क टैक्नोलाॅजीज के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। बीएसडीयू के प्रेसीडेंट ट्रस्टी जयंत जोशी के अनुसार इस भागीदारी में फोरस्क टैक्नोलाॅजीज नाॅलेज पार्टनर के तौर पर काम करेगी। एम्बेडेड सिस्टम और आईओटी कौशल और मशीन लर्निंग और एआई कौशल कोर्स संचालित होंगे।

ये दोनों ही कोर्स इसी साल जुलाई से शुरू होंगे। फोरस्क टैक्नोलाॅजीज के को-फाउंडर और लीड इंस्ट्रक्टर डाॅ. सिल्वेस्टर फर्नांडीज और यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट ब्रिगेडियर (डाॅ) एस एस पाब्ला भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...