पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तिलक लगाकर किया अतिथियों का स्वागत

तिलक लगाकर किया अतिथियों का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ल्ड हैरिटेज डे के मौके पर शहर की ऐतिहासिक इमारतों में सुबह से पर्यटकों की रौनक सजने लगी। देशी-विदेशी मेहमानों का तिलक लगाकर व शहनाई वादन के साथ स्वागत हुआ। चूंकि एंट्री फ्री थी तो आम दिनों की तुलना में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दिखी। वहीं शाम को भी पर्यटकों ने नाइट टूरिज्म का जमकर लुत्फ उठाया और मार्केट की लाइटिंग को एंजॉय करते दिखे। हवा महल में शहनाई वादन के साथ पर्यटकों का स्वागत किया गया। नेत्र कल्याण संस्था के नेत्रबाधित बच्चों ने देश भक्ति व स्वच्छता पर प्रस्तुति दी। उन्होंने लगभग 2 घंटे तक प्रस्तुति दी। रंगोली बनाकार सभी का स्वागत किया। जंतर मंतर में नुक्कड़ नाटक व कठपुतली का कार्यक्रम हुआ। इमारतों को सुरक्षित व स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। आमेर में गेस्ट का वेलकम फूलों की माला देकर किया गया। नुक्कड़ नाटक से हैरिटेज को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। नाहरगढ़ फोर्ट में कच्छी घोड़ी, पपेट शो व शहनाई वादन हुआ।

वर्ल्ड हैरिटेज-डे के मौके पर शहरभर में हुए कई कार्यक्रम

केशव टेंपल पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

वर्ल्ड हैरिटेज डे के अवसर पर कला सेतु की ओर से केशव टेंपल पर बनी 35 मिनट की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी गई। कार्यक्रम का आयोजन कलानेरी में किया गया। सुखनिंधे फिल्म की ओर से हुई इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग में केशव टेंपल की कला को दिखाया गया। उस समय की द्रविड़ और आर्यंस की कला और संस्कृति पर फोकस किया गया। इसमें साउथ की कला पर फोकस किया गया है। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री पर डिस्कशन किया गया।

खबरें और भी हैं...