पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्टिस्ट ने कला के जरिए तलाशे जीवन के लक्ष्य

आर्टिस्ट ने कला के जरिए तलाशे जीवन के लक्ष्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवन में गिरकर उठने का सबक सिखाती है कला। जब आर्टिस्ट ने इस बात को समझा तो वह फिर से जी उठी। कुछ एेसा ही मैसेज बुधवार को दर्शकों को रवींद्र मंच पर सोलो प्ले ट्रिब्यूट से मिला।

वंशिका आर्ट्स एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी व कला साहित्य संस्कृति और पुरातत्व विभाग की ओर से हुए प्ले में आर्टिस्ट संजना भारद्वाज की सोलो परफॉर्मेंस खास रही। प्ले में एक चित्रकार क्रिस्टीना जब पेंटिंग बनाती है तो उसे अपनी पूर्व की जिंदगी उन पेंटिंग्स में दिखाई देती है। अच्छी-बुरी घटनाएं उसे याद आती हैं और वह उनसे सीखती है। साथ ही वह कभी खुशी से झूमती है तो कभी गम के समंदर में चली जाती है।

वह कला से ही अपने जीवन का मूल लक्ष्य तलाशती है। प्ले के जरिए महिला सशक्तिकरण का सटीक उदाहरण भी देखने को मिला। आर्टिस्ट संजना भारद्वाज ने 6 किरदारों व 4 भाषाओं हिंदी-इंग्लिश, पंजाबी और सिंधी में जीवंत अभिनय का परिचय दिया। चार भाषाओं के संगम ने भी प्ले को अनूठा बनाया, क्योंकि आर्टिस्ट ने सटीक संवाद उपयोग किए।

खबरें और भी हैं...