पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करणजोत को हॉकी टीम की कप्तानी

करणजोत को हॉकी टीम की कप्तानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | हनुमानगढ़ के करणजोत सिंह को 21 अप्रैल से भोपाल में होने वाली हॉकी इंडिया जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की पुरुष टीम का कप्तान बनाया गया है। जयपुर के बृजेंद्र सिंह उपकप्तान होंगे। हॉकी राजस्थान के महासचिव अरुण सारस्वत के अनुसार, राजस्थान को पूल-डी में केरल और विदर्भ के साथ रखा गया है। हॉकी राजस्थान के संयुक्त सचिव मलकीत सिंह, हॉकी कोटा के चेयरमैन बलतेज सिंह बराड़ और सचिव सुमेर सिंह ने टीम को रवाना किया। टीम : बृजेंद्र सिंह राठौड़, शिवम, बजरंग सेन, सिद्धार्थ (जयपुर), करणजोत सिंह मान, दानिश, अर्जित शर्मा (हनुमानगढ़), सचिन, विजय कुमार, सतनाम, नरेंद्र योगी, मनीष मीणा (अलवर), हसनप्रीत सिंह (श्रीगंगानगर), नवीन शर्मा (कोटा), उर्मिल शर्मा, राधेश्याम जाट (भीलवाड़ा), राकेश चौधरी (अजमेर), मोहम्मद आसिफ (चूरू), कोच : सरवन कुमार, टीम मैनेजर : अंशुल सारस्वत।

खबरें और भी हैं...