एसएचएस की जीत में मनीष का ‘छक्का’
जयपुर | मनीष सामोता (18/6) की शानदार गेंदबाजी से एसएचएस एकेडमी ने अंडर-16 राजपूताना क्रिकेट कप में शास्त्री एकेडमी को 4 रन से हराया। एसएचएस एकेडमी ने पहले खेलते हुए 25.2 ओवर में 95 रन बनाए। जयपाल चौधरी ने 44 रन की पारी खेली। योगेश मीना ने 16/4 व विमल ठाकुर ने 22/3 विकेट लिए। जवाब में शास्त्री एकेडमी की टीम योगेश (40) व विमल ठाकुर (24) की पारियों के बावजूद 25.2 ओवर में 90 रन ही बना सकी। मनीष के अलावा सरल चौधरी ने 7/2 विकेट लिए।
स्पोर्ट्स से संबंधित समाचार इस ईमेल पर भेजें-
sportscitybhaskar@gmail.com