पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमन का शतक, जतिन को 7 विकेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | अमन सिंह शेखावत (107) के शतक, मोहम्मद फईम (68) के अर्धशतक और जतिन कुमार (58/7) की शानदार गेंदबाजी से एसबीएन एकेडमी ने अंडर-16 राज्यस्तरीय मानसून क्रिकेट लीग में जय क्रिकेट एकेडमी को 232 रन से हराया। एसबीएन एकेडमी ने पहले खेलते हुए 7/399 रन बनाए। अमन खोड़ा ने 42 व मनीष जांगिड़ ने 41 रन बनाए। दुष्यंत शर्मा ने 62/3 और आदित्य दीक्षित ने 39/2 विकेट लिए। जवाब में जय एकेडमी 167 रन ही बना सकी। गौतम शर्मा ने 61* रन की अच्छी पारी खेली।

खबरें और भी हैं...