अर्नव का ‘पंच’, हरजीत की फिफ्टी
जयपुर | अर्नव गौतम (34 रन व 21/5) के ऑलराउंड खेल तथा हरजीत सिंह (80) के अर्धशतक से टाइगर क्लब ने डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता में नायक क्लब को 9 विकेट से हराया। नायक क्लब ने पहले खेलते हुए 9/120 रन बनाए। सिद्धांत जायसवाल ने 43 रन की पारी खेली। जवाब में टाइगर क्लब की टीम ने 8.4 ओवर में 1/124 रन बना मैच जीत लिया।