आरती पुरी ने मिसेज पीस का खिताब जीता
जयपुर की डॉ. आरती पुरी ने ‘मिसेज इंडिया 2018’ में मिसेज पीस का खिताब अपने नाम किया है। 13 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित ‘मिसेज इंडिया 2018’ में टॉप फाइनलिस्ट के तौर पर इस पिजेंट में पहुंचने वाली आरती की शादी को 20 साल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वो मिसेज ग्लैडियर के लिए भी अप्लाई कर चुकी थीं। ट्रेडिशनल फैमिली से बिलॉन्ग करने के कारण इस ब्यूटी पिजेंट के आखिरी राउंड तक नहीं पहुंच पाईं। कई साल बाद जब मिसेज इंडिया ब्यूटी पिजेंट का पता चला तो इस मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए मैंने अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए हाथ बढ़ाया। इंग्लिश लिटरेचर में पीएचडी करने के साथ-साथ मैंने कुकिंग रिएलिटी शो में भी पार्टिसिपेट किया। कुकिंग के मंच पर मुझे कई लोगों से एप्रिसिएशन मिले। ब्यूटी पिजेंट में भाग लेने से पहले ही मैंने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं। 6 महीने तक लगातार हार्ड वर्क किया। फिटनेस से लेकर ग्रुमिंग, पर्सनालिटी डवलपमेंट पर ध्यान दिया। पिजेंट में मुझे मिसेज इंडिया पीस के खिताब से नवाजा गया।